पीबीआरपी अकादमी के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में मारी बाजी, खुशी का माहौल

औरैया  अंकों के प्रदर्शन में पीबीआरपी अकादमी के कक्षा 10वीं के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। परीक्षा परिणाम में रुद्र शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उसने विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इस सफलता से न केवल रुद्र, बल्कि उसके माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा, ऋतिक चौहान ने 91.2 प्रतिशत, सौम्या पांडेय ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। आशीष कुमार ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन बच्चों की सफलता पर विद्यालय में खुशी का वातावरण था और उनके अभिभावकों ने मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय और प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts