पवन कुमार गोयल बने आईआईए सहारनपुर डिवीजन के डिवीजनल चेयरमैन.

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं सक्रिय सदस्य पवन कुमार गोयल को सहारनपुर डिवीजन का डिवीजनल चेयरमैन नियुक्त किया है। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा की गई इस नियुक्ति के तहत पवन कुमार गोयल का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति से सहारनपुर मंडल के उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है और उद्योगपतियों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया है।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पवन कुमार गोयल सहारनपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी आईआईए चैप्टर्स के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनका प्रमुख उद्देश्य नए उद्यमियों और उद्योगपतियों को संगठन से जोड़ना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा उद्योगों और सरकारी तंत्र के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहेगा। इसके साथ ही वे उद्योगों के विकास, निवेश को बढ़ावा देने और उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आईआईए पदाधिकारियों का मानना है कि पवन कुमार गोयल के लंबे औद्योगिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और उद्योग जगत से मजबूत जुड़ाव का लाभ पूरे सहारनपुर डिवीजन को मिलेगा। संगठन के नेशनल सेक्रेट्री कुश पुरी, चेयरमैन अमित जैन, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, सचिव राहुल मित्तल सहित अनेक सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा उद्योगों से जुड़े मुद्दों का समाधान तेजी से कराया जा सकेगा।

अपनी नियुक्ति पर पवन कुमार गोयल ने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी चैप्टर्स, पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्य हितों की रक्षा, प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के उद्योगों को नई गति मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts