बांदा। समाज सेवक धीरज मिश्रा ने खुरहंड बस स्टॉप में बने यात्री प्रतीक्षालय की कमियों को पूरा करने की मांग अतर्रा एसडीएम से की है। समाजसेवी ने आरोप लगाया कि लाखों रुपए से बना खुरहंड बस स्टॉप का यात्री प्रतीक्षालय बना शो पीस बना है। बांदा विधानसभा के अंतर्गत खुरहंड बस स्टॉप में बने यात्री प्रतीक्षालय पर लाइट बंद है खराब पंखे है शौचालय पर ताला लगा हुआ है।आस पास के गांवों से आने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता हैं। समाज सेवक धीरज मिश्रा ने एसडीएम अतर्रा से फोन पर वार्ता के जरिए और अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के जरिए जिले के विधायक, सांसद, मंत्री और प्रशासन से यात्री प्रतीक्षालय की कमियों को पूरा करवाने की माँग की है । साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम दे चेतावनी दी है। की अगर जल्द से जल्द नहीं ठीक हुई व्यवस्थाएं तो सभी क्षेत्रीय लोगों के साथ जिलाधिकारी बांदा को दिया ज्ञापन सौंपा जायेगा।















