दी राइटर संघर्ष समिति की अपील पर आंशिक बाजार बंद

मालाखेड़ा/अलवर।
दी राइटर संघर्ष समिति की अपील पर गांधी चौक क्षेत्र का बाजार सोमवार को बंद रहा, जबकि बस स्टैंड और स्टेट हाईवे 44 स्थित लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर कई दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं।

संघर्ष समिति के सदस्यों—रामबाबू शर्मा, फूल सिंह चौधरी, सुनील चौधरी, महेंद्र जाट, इंदर सिंह नेहल और योगी ने बताया कि उन्होंने मालाखेड़ा बाजार संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता से बाजार बंद का समर्थन मांगा, जिसे उन्होंने सहमति दी। इसके बाद गांधी मार्केट के अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।

हालांकि, खाद-बीज मार्केट और स्टेट हाईवे पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुली रखीं। इस संबंध में कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधि उनसे भी समर्थन मांगने आए थे, जिसे उन्होंने दे दिया। दुकान बंद करने का निर्णय व्यापारियों का व्यक्तिगत था, किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया गया।

इस दौरान कपड़ा व्यापारी उमेश खंडेलवाल और अरुण चौधरी ने उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा नवज्योति कवरिया को एक ज्ञापन सौंपते हुए मालाखेड़ा तहसील में कथित ‘सुविधा शुल्क’ वसूली के मामलों की जांच की मांग की।

उपखंड अधिकारी कवरिया ने बताया कि व्यापारी प्रतिनिधियों से प्राप्त ज्ञापन पर उचित तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts