पपरेन्दा प्रधानाध्यापक ने लगाया आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला

बांदा। पपरेन्दा तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पपरेंदा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय पपरेंदा भाग संख्या एक में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले 10 दिनों से केंद्र संख्या चार एवं केंद्र संख्या 5 में ताला जड़ दिए जाने से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे इधर-उधर भटकने के लिए विवश देखे जा रहे हैं आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकत्री पुष्पा देवी तथा चुन्नी देवी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई शिकायत में बताया है कि 28 सितंबर 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने ताला डलवा दिया है जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है बता दें की आंगनवाड़ी केंद्र संख्या चार एवं केंद्र संख्या 5 को मिलाकर लगभग 80 बच्चे विद्यालय रोज पढ़ने आते थे केंद्र में ताला डाल देने की वजह से अब उन्हें विभागीय कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर बाल विकास परियोजना अधिकारी आर एस यादव से बातचीत किए जाने पर उन्होंने बताया की आंगनवाड़ी भवन अत्यंत ही जर्जर है जिसकी वजह से आंगनबाड़ी बच्चों को खतरे को लेकर उक्त भवन में ताला डाला गया है उन्होंने बताया कि इस विषय पर खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर दूसरी जगह बच्चों की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने जर्जर पड़े आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की शिक्षा के लिए अलग भवन की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts