अलवर शहर के राजर्षि कॉलेज परिसर में पिछले 14 दिनों से एक पैंथर ने खलबली मचा रखी है। वन विभाग द्वारा पैंथर को पकड़ने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन स्टाफ की भारी कमी के कारण सफलता नहीं मिली। आज डॉग स्क्वायड की मदद से पैंथर की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सहायक फॉरेस्टर भीम सिंह ने बताया कि जंगल के सभी खंडहरों को चेक किया जा चुका है, लेकिन मात्र 6 कर्मचारी इस विशाल क्षेत्र में पैंथर को खोजने में लगे हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों को स्टाफ की कमी के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई अतिरिक्त सहायता नहीं मिली। कर्मचारी सुबह से भूखे-प्यासे लगातार काम कर रहे हैं, पर विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई। डॉक्टर दीनदयाल ने बताया कि खोजी कुत्तों की सहायता ली जा रही है, और पैंथर को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है।















