भाजपा नेता के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, पुलिस मौके पर पहुंची

रुड़की। Roorkee Crime: बाइक सवार तीन बदमाशों ने रामनगर में भाजपा नेता के घर पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली घर के दरवाजे पर लगी, जबकि दूसरी गली घर के बाहर खड़ी कार में लगी।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार में जाकर लगी। जबकि दूसरी गोली उनके घर के गेट पर लगी।

गोली की आवाज सुनकर भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है कि भाजपा नेता की किसी से रंजिश तो नहीं है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts