मुजफ्फरनगर :किसान भवन सिसौली में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पंचायत का आयोजन, 

मुजफ्फरनगर जिले के किसान भवन सिसौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित युवा संवाद 3.0 और मासिक पंचायत में कई राज्यों के किसान नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान हवन और स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। ताऊ देवीलाल पुस्तकालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें मंडल और प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए रास्ते पर चलने से होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए गन्ने का भाव ₹500 प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने 30 दिसंबर को गौतम बुद्धनगर में पंचायत का आह्वान किया।हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि हरियाणा और देश का किसान सिसौली से एक आदेश का इंतजार कर रहा है और संगठन जल्द ही बड़ा निर्णय लेगा। बिहार से आए शिवप्रकाश ने मंडी बंद होने पर चिंता जताई और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह डागर ने केंद्र सरकार की नई कृषि नीति का विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts