होली के हुड़दंग में पाकिस्तान की एंट्री, दो समुदायों के बीच टकराव ; 50 पर केस दर्ज

आगरा : ताजनगरी में होली खेलने के दौरान दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव और मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। हमला करने वालों पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने का आरोप लगा है।

घटना के बाद पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों पर नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, पाकिस्तान के समर्थन में कौन नारेबाजी कर रहे थे, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर मारपीट और पथराव के वीडियो वायरल हुए थे। थाना रकाबगंज कुतलपुर ईदगाह पुलिस पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों की जांच कर रही है।

पीलीभीत में भिड़े दो पक्ष

इसी प्रकार के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव में सोमवार को ढोल और डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि पथराव के बाद गोली चलने से एक युवक और मारपीट में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर विशाल चौधरी ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कटकवारा में सोमवार को पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्ष में विवाद व गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। मामले की जांच की जा रही है।

ढोल-डीजे ने कराया विवाद

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे लोग होली खेल रहे थे और ढोल एवं डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उनके घर के सामने ढोल बजाने और डीजे लेकर निकलने का विरोध किया। इसको लेकर विवाद के बाद पथराव तथा मारपीट हुई। इस बीच, गोली चलने की बात सामने आयी। गोली लगने से बीसलपुर के गांव कौवाखेड़ा निवासी विमल घायल हो गया। मारपीट में गांव के अंकित, सत्यपाल और विनोद को चोट आई। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। चौधरी ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts