पाकिस्तान की मशहूर 17 वर्षीय टिकटॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बीती शाम उस वक्त हुई जब एक अज्ञात शख्स ने उनके घर में घुसकर उन पर गोली चला दी।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की वजह को लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती अंदेशा निजी रंजिश या सोशल मीडिया से जुड़ी किसी दुश्मनी की ओर इशारा कर रहा है।
सना यूसुफ सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय थीं और टिकटॉक पर उनके हजारों फॉलोअर्स थे। उन्होंने हत्या से करीब 22 घंटे पहले ही अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थीं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर सना की हत्या को लेकर फैन्स और यूज़र्स में भारी ग़म और गुस्सा देखने को मिल रहा है।यह मामला पाकिस्तान में महिला कंटेंट क्रिएटर्स की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।














