पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की वायुसेना ने रविवार देर रात अपने ही नागरिकों पर एअर स्ट्राइक की। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तड़के करीब 2 बजे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव पर आठ एलएस-6 बम गिराए। इस बमबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाकों से गांव में भारी तबाही हुई है। पाकिस्तान की इस कार्रवाई ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।















