ध्वजा पूजा के बाद पदयात्रा हुई रवाना।

राजगढ़ पंचायत समिति के सकट क्षेत्र की ब्याडवालो की ढाणी नाथलवाड़ा सकट से जमवारामगढ़ रायसर में स्थित बांकी माता के स्थान के लिए डूंगरी पर स्थित भैरु बाबा के स्थान से छठी ध्वज पदयात्रा ध्वजा पूजन के साथ विधिवत रवाना हुई।
यह सकट कस्बे के चौथ माता, रामेश्वर धाम वीर हनुमानजी, सीताराम जी, बाकी बिहारी जी, गणेश जी, जगदीश जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बांकी माता मंदिर के लिए रवाना हुई। पद यात्रियों का सकट कस्बे में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करने के अलावा फल वितरित कर स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वहीं महिलाएं डीजे की धुनों के बीच नाचते गाते चल रही थी । पदयात्रा सकट नाथलवाड़ा से रवाना होकर सांवलिया धाम करनावर गुढा कटला, सैंथल आंधी होते हुए शनिवार को रायसर स्थित बांकी माता के मंदिर पर पहुंचेगी। पदयात्रियों के द्वारा बांकी माता के मंदिर में विधिवत रूप से माता की सामुहिक पूजा अर्चना कर ध्वज चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts