ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत

बांदा जिले की बबेरू तहसील के मर्का गांव मेंएक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रहने वाले 65 वर्षीय गुलाब सिंह साइकिल से खेतों की ओर जा रहे थे, तभी सतीश नगर बबेरू रोड पर तेज रफ्तार बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गुलाब सिंह को निजी साधन से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार को उनकी मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मर्का थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मृतक गुलाब सिंह के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वे नौ बीघा जमीन के काश्तकार भी थे।

घटना के बाद मृतक की पत्नी कमलेश देवी, बेटे बबलू सिंह, धर्मेंद्र सिंह और नाती अमर सिंह सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि सड़क पर लगातार ओवरलोड बालू से भरे ट्रक तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts