ऑस्कर 2025 की शुरुआत हो गई है। हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह के लिए लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं। इस साल इस शो की मेजबानी कॉनन ओ’ब्रायन कर रहे हैं।साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड पुरस्कार शाम में डेमी मूर, एरियाना ग्रांडे, सेलेना गोमेज़ और ज़ो सलदाना सहित कई सितारों को पहले ही देखा जा चुका है।
सभी ए-लिस्टर्स के बीच, द ब्रुटलिस्ट के स्टार और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के दावेदार गाइ पीयर्स ने फ्री फिलिस्तीन के समर्थन में कबूतर के आकार की पिन पहनी। उन्होंने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर एक बयान दिया। यह इस साल का आयोजन में देखा गया पहला विरोध पिन है।
बता दें, पिछले साल, बिली इलिश और रेमी यूसुफ सहित अन्य हस्तियों ने लाल ‘आर्टिस्ट4सीजफायर’ पिन का प्रदर्शन किया था। पीयर्स ने इससे पहले पिछले जनवरी में लंदन में द ब्रुटलिस्ट की एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान भी यही पिन पहनी थी। उस समय उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि ग्लोबल लेवल पर सभी को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है। खासकर जब परिस्थितियां समान्य नहीं हों। इस साल की ऑस्कर अवॉर्ड की रेस काफी एक्साइटिंग है। एमिलिया पेरेज़, एक ड्रग किंगपिन के बारे में है, जिसे 13 नॉमिनेशन मिले है। ये सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म है। जिसमें बेस्ट पिक्चर का नाम भी शामिल है। इसके पीछे द ब्रुटलिस्ट, यहूदी आप्रवासी के अनुभव पर प्रकाश डालने वाला एक ऐतिहासिक महाकाव्य और ब्रॉडवे स्मैश हिट से फिल्म रूपांतरण विकेड हैं। जिन्होंने 10 नॉमिनेशन हासिल किए हैं।
वहीं, बेस्ट पिक्चर के लिए कांटे की टक्कर है। जिसमें कॉन्क्लेव, टिमोथी चालमेट के नेतृत्व वाली बायोपिक ‘ए कम्प्लीट’ अननोन सहित अन्य मजबूत दावेदार शामिल हैं। इस साल इंटिपेंडेट फिल्मों ने भी अपनी छाप छोड़ी है, जिसमें अनोरा, निकेल बॉयज़ और आई एम स्टिल हियर ने नॉमिनेशन हासिल किया है। साथ ही परेशान करने वाली बॉडी हॉरर फ़िल्म द सबस्टेंस भी शामिल है। इस साल ऑस्कर में महत्वपूर्ण पहचान हासिल करने वाली कुछ ब्लॉकबस्टर स्टूडियो फिल्मों में से एक ड्यून: पार्ट टू मैदान से बाहर है।















