भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में को इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल IIC द्वारा ए०आई०सी०टी०ई० स्पोंसर्ड इम्पेक्ट लेक्चर सीरिज के अन्तर्गत, अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत दो सत्रों में माननीय पंकज अग्रवाल प्रबन्ध निदेशक बिंदल डुप्लेक्स व मुकुल भूषण गुप्ता प्रबन्ध निदेशक शाकुम्भरी एक्सपों इम्पो लिमिटेड को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता पंकज अग्रवाल, मुकुल भूषण गुप्ता जी, डा० सचिन गोयल प्राचार्य,डा0 नवनीत वर्मा डीन व आईआईसी अध्यक्ष व आईआईसी कांउसील के अन्य सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा0 अतुल वर्मा व मोनिका पंवार ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंकज अग्रवाल ने अपने विषय,व्यवसायिक योजना तैयार करना” पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा छात्र छात्राओं को किसी नये व्यवसाय के लिए किस प्रकार अपनी योजना तैयार करे इसका व्यवहारिक ज्ञान साझा किया। उन्होने बताया कि हमारी व्यवसायिक योजना जितनी सुदृढ होगी उतनी ही व्यवसाय की सफलता की सम्भावना प्रबल होगी। उन्होने छात्र छात्राओं के मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को पूछा व उनका व्यवहारिक समाधान उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुकुल भूषण गुप्ता ने अपने विषय “उद्यमिता क्षमता को कैसे विकसित करें” पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्र छात्राओं को अवगत कराया कि प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर उद्यमिता के गुण हो सकते हैं जरूरत उन्हें पहचानने की और क्रियान्वित करने की है। एक अच्छा उद्यमी वही है जो जोखिम उठाना जानता हैं। उन्होने बताया कि कैसे हम अपने दैनिक जीवन के बीच अवसरों की खोज कर सकते है और उसी अवसर को एक उद्यम के रूप में विकसित कर सकते हैं। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि यह बडे हर्ष का विषय है कि ए0आई0सी0टी0ई0 स्पोंसर्ड इम्पेक्ट लेक्चर सीरिज के लिए सम्पूर्ण जिले में एकमात्र एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स का चयन किया गया हैं। अंत में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा ने मुख्य वक्ता अतिथि व उपस्थित शिक्षकों एवं सभी छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० मोनिका रूहेला, ओमकार सिंह, शेखर सिंह, वीरेन्द्र कुमार, अंजु कुमारी, रजत धारीवाल, सपना चौहान, गरिमा कंसल, रोहित कुमार, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, नितिन गोयल, दीपक गुप्ता आदि का योगदान रहा ।















