भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2024 की थीम वन और नवाचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन,वन एवम नवाचार विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में जे के पी पी जी कॉलेज के एन एस एस के कैंप में डॉ राजीव कुमार द्वारा वॉलिंटियर्स को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के विषयमें विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21, मार्च 2012 को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस वन और नवाचार बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान की थीम के साथ मनाया जा रहा है। जनपद में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल एवम डा राजीव कुमार द्वारा वन संरक्षण एवम पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त कार्यशाला में प्रोफेसर डॉ वर्चसा सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यशाला को सफल बनाने में प्रो इल्मा एवम प्रो मनीषा, वीनस तथा अक्षा का सहयोग रहा।















