भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में पहुंचे लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वही सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं व बुढ़ाना विधानसभा की जनता का धन्यवाद किया।
कस्बे में फैज गार्डन में सपा कार्यकर्ताओं व विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मौलाना मौली कसेरवा द्वारा की गई। वही धन्यवाद सभा में पहुंचे लोकसभा से सांसद हरेंद्र मलिक का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर खड़े होकर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव था। यह मेरी जीत नहीं तमाम बुढ़ाना विधानसभा की जनता की जीत है। जनता ने हमें संसद के रूप में चुना है हम यकीन दिलाते हैं कि मुजफ्फरनगर के अंदर सपा कार्यकर्ता व जनता के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद हरेंद्र मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा की तमाम जनता व सपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, मुफ़्ती जुल्फुक्कार, मुन्ना खान, अनेस कुमार उपाध्याय, सभासद नौशाद पहलवान, हसीब राणा, इमलाक प्रधान, सोनिया पंवार, एहतेशाम सिद्दीकी एडवोकेट, तौसीफ राही, नवाब इम्तियाज़, जब्बार राणा, अंसार त्यागी, गय्यूर राणा, मुन्ना प्रधान, वसीम राणा, सपा नगर अध्यक्ष राशिद फ़िरोज़, डॉ इक़बाल, प्रदीप डबास, अनिल डबास, हारून अली सिद्दीक़ी, जुल्फी राणा, मौलाना शोएब, आसिफ कुरैशी, ठाकुर चंद्रपाल, प्रधान सरवर खान, तन्नू कुरैशी आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















