सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएं अपनी यात्रा सुखमय बनाएं।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएं, अपनी यात्रा सुखमय बनाएं,वर्तमान में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, वैवाहिक एवम धार्मिक आयोजनों के कारण सड़कों पर अधिक आवागमन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं एवम जनहानि कम करने हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। बुढ़ाना कस्बा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह द्वारा छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों की जानकारी।डा राजीव कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन।सड़क दुर्घटनाओं व जन हानि को कम करने हेतु हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवम जिलाधिकारी अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय कुमार मिश्र तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा सम्बंधी कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बुढ़ाना कस्बा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला मे भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओ ओर उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts