भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ०जमील अहमद के नेतृत्व में मई 2024 के द्वितीय मंगलवार को अभिभावक अध्यापक पेरेंट्स सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें जागरूक अभिभावकों ने भाग लिया है। सम्मेलन के दौरान विद्यालय स्टाफ की ओर से अत्यधिक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों, ग्रह कार्य न करने वाले बच्चों के विषय में चर्चा की गई है।
उसके बाद अनुपस्थित रहने वाले तथा गृह कार्य न करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में हमारे बच्चे अनुपस्थित नहीं रहेंगे और गृह कार्य में हम अपने बच्चों का पूर्ण सहयोग करेंगे। और स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ०जमील अहमद ने बताया कि। अभिभावक शिक्षक बैठकें शैक्षिक संरचना का एक अनिवार्य तत्व है। अभिभावक शिक्षक बैठकें स्कूली जीवन का एक अभिन्न अंग है। अभिभावक शिक्षक सम्मेलन शिक्षकों को माता-पिता के साथ अनुशासन रणनीतियों पर चर्चा करने का एक आदर्श अवसर प्रदान करता है। ऐसी सभी बैठकों में माता-पिता दोनों में से एक का शामिल होना अनिवार्य है।
इसके अलावा माता-पिता शिक्षक बैठकें माता पिता को शिक्षण सामग्री के लिए सिफारिशें साझा करके घर पर अपने बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने सहायता प्रदान करती है। इसके बाद अभिभावकों से यह अपील की गई है कि गर्मियों के अवकाश में अपने बच्चों को तेज धूप तथा लूं से बचाए रखना,और स्कूल से मिला हुआ ग्रह कार्य को पूरा करने में अपने बच्चों का सहयोग करें। अंत में सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद बोलकर सम्मेलन का समापन किया गया है।















