ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुख्य कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन जिला अध्यक्ष हजरत मौलाना इमरान कासमी साहब के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमे पार्टी के वफादार और उम्मत ए मुस्लीमा के बेहद जिम्मेदार आली जनाब हाफिज जफरयाब राणा को उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को मद्देनजर रखते हुए।

नगर अध्यक्ष पद से जिला महा सचिव पद पर पदोन्नित किया गया, और नव नियुक्त नगर अध्यक्ष आली जनाब मुहम्मद आरिफ मालिक उर्फ प्रधान को सम्मानित करते हुए, पार्टी की नई जिम्मेदारी के साथ नेक दुआओं से नवाजा। आपको बताते चले कि आज की मीटिंग का उद्देश्य मीरापुर विधान सभा उप चुनाव पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारना और इंशा अल्लाह जीत का सहरा आली जनाब बैरिस्टर असादुदीन ओवैसी के सर पर बांध कर उनके हाथों को ओर मजबूती प्रदान करना। मजलिस को पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम ऊंचाइयों पर लेजाना रहा आली जनाब हजरत मौलाना इमरान कासमी साहब ने पार्टी गाइडलाइन के अनुसार अनुशासन के साथ पार्टी जिस किसी को भी मैदान में प्रत्याशी बना कर उतारेगी। उसके कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का ख्याल जाहिर किया पार्टी के अलग अलग वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव जिला अध्यक्ष महोदय के सम्मक्ष पेश किए जिन्हें जिला अध्यक्ष ने नोट कर लिया है,और अब पार्टी के आला अधिकारियों से वार्तालाप करके जो भी डिसीजन लिया जाएगा उस पर अमल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया, मजलिस का हर एक सिपाही खिदमत ए खल्क के लिए हर वक्त इंशा अल्लाह तैयार है जो भी फैसला आला कमान का होगा वह मान्य होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts