भारतीय न्याय संहिता में महिला सुरक्षा एवम संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इक्वल प्लेस भारतीय न्याय संहिता में महिला सुरक्षा एवम संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होली चाईल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा की महिला शिक्षकों को किया गया सम्मानित महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इक्वल प्लेस के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता में महिला सुरक्षा एवम संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार एवम महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान द्वारा किया गया। कार्यशाला के आयोजन में होली चाईल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा महिला शिक्षकों जौली, रजनी शर्मा, बबीता, अमीषा रुहेला, चीनू शर्मा,पिंकी, शिल्पी चौधरी, नेहा को सम्मानित किया गया। जनपद मे जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवम बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts