4 अगस्त तक आईटीआई प्रवेश आवेदन का मौका

मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न ट्रेडों तथा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए एससीवीटी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर “Online Submission of Application for Admission for Session 2026-27 for Government/Private ITI” लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीपी के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पूर्ण करने के बाद ‘Preview’ पेज पर उपलब्ध ‘Proceed for Payment’ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के जरिए किया जा सकेगा। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भुगतान सफल होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर सकेंगे।

पुरकाजी चेयरमैन की अपील पर समाजसेवियों ने खोला सहयोग का खजाना.

यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे का अवसर भी दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विवरण, दिशा-निर्देश और ई-फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है और आवेदन पोर्टल रात 12 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर निर्धारित प्रवेश पंजीकरण शुल्क जमा करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts