भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा स्टार इंडिया चैनल की स्ट्रीम चुराकर ऑनलाईन गेमिंग सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए,दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार। जिन के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, साथ स्मार्ट मोबाईल फोन, 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 7950/- रुपये ओर 1 स्कूटी किया बरामद।
जनपद में साईबर अपराधियों व ऑनलाईन सट्टेबाजी कराने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी अपराध देववृत वाजपेई ओर प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम सुल्तान सिंह के नेतृत्व में। थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा स्टार इंडिया चैनल की स्ट्रीम चुराकर ऑनलाईन गेमिंग सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 2 शातिर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन पीन्ना ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1 लैपटॉप,7 स्मार्ट मोबाईल फोन, 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 7950/- रुपये तथा एक स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। स्टार इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा थाना साईबर क्राईम को लिखित तहरीर दे अवगत कराया कि अज्ञात के द्वारा उनके अधिकृत चैनल डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित टी-20 विश्वकप की लाईव स्ट्रीम को चुराकर अपने वेबसाईट पर प्रसारित कर कॉपीराईट के अधिकार का हनन कर रहे हैं,ओर कम्पनी को आर्थिक नुकसान पहुँचा रहे हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साईबर क्राइम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 11/2024 धारा 420/379 भादवि व 66बी, 66डी आटी एक्ट, 65ए कॉपीराईट एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.06.को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन पीन्ना ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1 लैपटॉप, 07 स्मार्ट मोबाईल फोन, 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 7950/- रुपये तथा 01 स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिमांशु पंवार पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम पीन्ना थाना कोतवाली नगर,शुभम गुर्जर पुत्र कृष्णपाल निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर थाना सिविल लाईन रूडकी, हरिद्वार। वांछित फरार अभियुक्तगण का नाम राहुल पंवार पुत्र अज्ञात निवासी बडौत, बागपत,जयगोपाल पुत्र अज्ञात निवसी रूड़की, हरिद्वार।
















