गौपेश्वर। राशन की दुकान की आड़ में स्मैक का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपेश्वर पुलिस ने गब्बर सिंह नेगी (40) निवासी ग्राम गुलाड़ी नंदानगर हाल निवासी गोपेश्वर को राशन की दुकान की आड़ में स्मैक का कारोबार करते हुए पकड़ लिया।आरोपी के पास से चार ग्राम स्मैक मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।















