मुजफ्फरनगर: स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर के तुलसी पार्क परिसर में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर गुडविल सोसाइटी के सौजन्य से “एक शाम शहीदों के नाम” भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सेनानी परिवारों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की जबकि सचिव होतीलाल शर्मा ने सोसाइटी की रचनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन का दायित्व कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी ने निभाया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वहीं पूर्व विधायक अशोक कंसल और व्यापारी नेता संजय मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से शिवकुमार संगल, शशि गोयल, शलभ गुप्ता और संजय मजदूर को शॉल, पुष्पमाला और तिरंगा पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति गीतों का आनंद लिया और भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा फहराया।

संगीतकार सतपाल ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं बच्चों ने भी देशभक्ति गीत गाकर वातावरण को भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया। समारोह में अनिल गोपाल गर्ग, अवनीश मोहन तायल, बीएम गुप्ता, भंवर सिंह, बोहरनलाल, बृजमोहन, विवेक कुमार, किमतीलाल जैन, एलके मित्तल, लोकेश चंद्रा, मुकेश अरोड़ा, मुकेश लाल एडवोकेट, मुकुल दुआ, नरेश शर्मा, पीके गुप्ता, प्रमोद बंसल, राजीव अग्रवाल, रामकुमार तायल, विनोद संगल, टोनी बिंदल, भारत अग्रवाल, विश्व दीप गोयल, अरुण गोयल, नवीन सिंगल, शिशुकान्त गर्ग, प्रवीण सिंगल एडवोकेट, मोहन तायल, इंजीनियर ब्रह्म प्रकाश शर्मा, अजय अग्रवाल सीए, अजय सिंघल, संजीव गोयल, दिनेश गुप्ता, संजय गर्ग, सुनील तायल, शिवनारायण अग्रवाल, अनिल नामदेव, अनिल तायल, पुनीत वशिष्ठ, विशाल गर्ग, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, आदित्य अग्रवाल, अजय गर्ग, स्वराज वर्मा और संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में गुडविल सोसाइटी अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts