भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में “एक शाम खुर्शीद हैदर के नाम ऑल इण्डिया मुशायरा, गॉड्स ग्रेस इंटर कॉलेज, सरवट में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उस्ताद शायर डॉ सदाकत देवबंदी ने की, और संचालन प्रसिद्ध शायर रियाज सागर ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हाजी अकरम कुरैशी चेयरमैन कस्बा शाहपुर, सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी, इंतिज़ार प्रधान मौजूद रहे। डॉ. शमीमुल हसन, कलीम त्यागी और तहसीन अली असरवी ने मुशायरे का शमा रोशन की। मुशायरे के संयोजक असद फारूकी और सहायक संयोजक साजिद हसन त्यागी रहे।
इस मौके पर संस्था की ओर से खुर्शीद हैदर का जोरदार स्वागत किया गया। और उनके सम्मान में प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम त्यागी ने कहा कि खुर्शीद हैदर ने अपनी शायरी से जनपद क का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा और शायरी की दुनिया में अपनी प्रतिभा से चमकने वाले “खुर्शीद हैदर” ने अपनी खूबसूरत शायरी और खनकदार आवाज से ग़ज़ल की दुनिया में एक क्रांति पैदा कर दी। किसी भी मुशायरे में ख़ुर्शीद हैदर की उपस्थिति मुशायरे की सफलता की गारंटी होती है। मुशायरे का शुभारम्भ मुहम्मद अहमद की नात पाक से हुआ। गैर परों से उड़ सकते हो हद से हद दीवारों तक अंबर तक तो वही उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे
खुर्शीद हैदर। इनके अलावा मोहतरमा दानिश ग़ज़ल, शाहिद अरमान, अबुल कलाम कलीम और गुफरान नफीस ख़याली ने भी अपना कलाम पढ़ कर वाह वही लूटी। मुशायरे को कामयाब बनाने में अध्यक्ष डॉ ० शमीमुल हसन, कलीम त्यागी, असद फारूकी, शमीम कस्सार, तहसीन अली, साजिद हसन त्यागी, डॉ. फारुख हसन, मास्टर नदीम, बदरुल जमां खान, गुलफाम अहमद, इशरत त्यागी, तौहीद त्यागी, कारी सलीम मेहरबान, शहजाद अली त्यागी, डॉ. सलीम सलमानी , हाजी शकील, हाजी सलामत राही, मास्टर खलील अहमद ने अपनी अहम भूमिका निभाई। खासकर वो शख्सियतें जिन्होंने मुशायरे में शिरकत की, इनमें विकास बालियान, मनीष चौधरी, फैजुर्रहमान, इंतज़ार त्यागी, डॉ. नजमुल हसन जैदी, अमीर आजम एडवोकेट, मेहबूब आलम एडवोकेट, जफरयाब खान, मास्टर खुर्शीद आलम, इंजीनियर नफीस राणा, अज़हर फारूकी, डॉ. शमीम मलिक, सलीम त्यागी, मुहम्मद इक़रार, हकीम, अताउर रहमान अजमली, मोहम्मद सद्दाम राणा, मोहम्मद सलमान, कारी हुजैफा, मौलाना हुसैन कासमी के अलावा शहर व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर गॉड्स ग्रेस इंटर कॉलेज के निदेशक साजिद हसन त्यागी के पिता हाफिज मोहम्मद असगर ने खुर्शीद हैदर का फूलों से स्वागत किया और दुआओं के साथ आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम बेहद सफल रहा और सुबह तीन बजे तक चला।श्रोताओं ने शायरी का खूब आंनद लिया और दाद दी। अंत में संयोजक असद फारूकी एवं साजिद हसन त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
















