लेखपाल संघ के द्वारा लेखपाल की आत्महत्या को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

बबेरू/ बांदा। जनपद फतेहपुर मे अधिकारियो द्वारा लेखपाल के ऊपर उत्पीडन करने पर मौत होने पर लेखपाल संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना देकर उपजिलाधिकारी बिन्दकी के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की माग किया है।
उ० प्र ० लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नरसिंह नारायण हरिहर मन्त्री अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व मे तहसील परिसर मे धरना देकर उपजिलाधिकारी अविनाश त्यागी को ज्ञापन सौप कर बताया मृतक लेखपाल सुधीर को न्याय दिलाने के लिये मुख्य आरोपी उपजिलाधिकारी विन्दकी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करवाने की मांग रखी तथा निर्वाचन आयोग द्वारा एस आई आर विशेष इंटेंसिव रिवीजन मे लेखपालों पर अनावश्यक दवाब न बनाते हुये लेखपाल को निर्वाचन कर्मी घोषित किया जाये मृतक के परिवार से एक सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग किया कार्यकम की अध्यक्षता नृसिंह नारायण द्वारा किया गया कार्यकम का संचालन अनिल कुमार द्वारा किया गया। धरना के दौरान प्रदेश सह सचिव दिनेश कुमार यादव ,सेवानिवृत लेखपाल रामदास यादव, शिवा कान्त ,मनोज पाल ,अवधेश कुमार ,सन्तोष वर्मा ,प्रवेश कुमार लखनलाल ,राजेश कुमार गोविन्द लाल, अमित, अंकित शिवम ,चन्द्र प्रकाश सहित लेखपाल मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts