मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार; तमंचे व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र में देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल क्षेत्राधिकारी जानसठ के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति बिजली घर जानसठ से आगे सलारपुर रजवाहे के पास चोरी की योजना बना रहे हैं।सूचना पर थाना जानसठ पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश महताब पुत्र पोटल के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों को कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना जानसठ में मुकदमा संख्या 122/2025 अंतर्गत धारा 109(1), 312, 313 बीएनएस 3/25/27 आयुध अधिनियम दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिनियम के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts