नौगावा थाना पुलिस द्वारा अवैध हथकड़ शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। पुलिस ने 1500 लीटर वाश नष्ट कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्पेशल एवं लोकल एक्ट के तहत की गई। पुलिस ने ग्राम पंचायत मुबारिकपुर के गाँव खरखड़ा में एक खेत में भरी हुई वाश का पता लगाया। मुलजिम को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और खेत में खड्डे में भरी 1500 लीटर वाश को नष्ट किया। इसके अलावा, मुलजिम के पास से 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई।मुलजिम स्वर्ण सिंह पुत्र दलीप सिंह जाति रायसिख निवासी खरखड़ा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।नौगावा तहसील क्षेत्र अवैध कच्ची शराब का गढ़ बन चुका है।















