यह घटना फतेहपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी, पीरनपुर की है, जहां एक बेटे ने प्रेम विवाह में मां के विरोध करने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी राजा सिंह का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती के परिवार की छवि ठीक नहीं थी। मां प्रमिला सिंह ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया, जिससे नाराज होकर राजा ने चाकू से गोदकर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद खुद राजा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और चिल्लाते हुए कहा- “मार दिया… मार दिया।” मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि प्रमिला सिंह परिवार में अकेली कमाने वाली थीं और अपने बेटे को बेहतर भविष्य देने के लिए संघर्ष कर रही थीं।















