राजगढ़ (अलवर)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल राजगढ़ एवं नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया के नेतृत्व में राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को केले वितरित कर सेवा भाव से जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर महामंत्री जगदीश सैनी ने जानकारी दी कि भाजपा सदैव सेवा और संगठन के मूलमंत्र पर कार्य करती रही है। नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने कहा कि श्री मदन राठौड़ जैसे जनसेवी और जमीनी नेताओं का जन्मदिन सामाजिक कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा की परंपरा है।
फल वितरण के दौरान मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामनाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश जेमन, एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, लोकेश रावत, गौरव, गोपाल विजय, महावीर सैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















