स्वामी कल्याणदेव महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शुकतीर्थ में श्रद्धांजलि अर्पित|

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ के जीर्णोंद्धारक, शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन वीतराग परम पूज्य स्वामी कल्याणदेव महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर। प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने शुकतीर्थ पहुँचकर शिक्षाऋषि के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की।

वटवृक्ष परिक्रमा तथा शुकदेव मंदिर में पूजा कर पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों नेताओं ने शिक्षा ऋषि के विराट व्यक्तित्व को सराहा। इस अवसर पर कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, ट्रस्टी ओमदत्त देव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राम कुमार शर्मा ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts