मुजफ्फरनगर में 10 मई को वक्फ संशोधन अधिनियम जनजागृति कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव ने की तैयारियों की समीक्षा

मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में 10 मई को आयोजित होने वाले “वक्फ संशोधन अधिनियम जनजागृति कार्यक्रम” की तैयारियों का निरीक्षण स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियाँ मुस्लिम समाज की सामूहिक धरोहर हैं और इनका उपयोग समाज के शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन और सदुपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का उद्देश्य वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और सार्वजनिक भागीदारी के ज़रिए पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाना है। नए अधिनियम में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण, विवादों की त्वरित सुनवाई, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई तथा वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार जैसे प्रावधान शामिल हैं। जनजागृति कार्यक्रम में समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता, छात्र व आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। मंत्री ने नागरिकों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग समाज के विकास की कुंजी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts