रामगढ़ : जन जागरण अभियान की मीटिंग में ओएलएक्स और साइबर क्राइम पर चर्चा

अलवर,रामगढ़ अंजुमन शिक्षा विकास समिति रामगढ़ के तत्वाधान में जन जागरण अभियान की मीटिंग का आयोजन गांव नागल टप्पा में हुआ। यह बैठक नसरू खान एडवोकेट प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मेव समाज में बढ़ते साइबर क्राइम और ओएलएक्स से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। मीटिंग में जिले के एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, डीवाईएसपी सुनील प्रसाद, तथा थानाधिकारी बगड़ तीराया श्याम लाल मीणा उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों ने गांववासियों से कहा कि अगर साइबर क्राइम पर कड़ी रोक नहीं लगाई गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, और भविष्य में गिरफ्तार होने वालों को जल्दी जमानत नहीं मिल पाएगी। नसरू खान प्रधान ने मीटिंग में सुझाव दिया कि गांव में एक 11 सदस्यीय कमेटी और 11 युवा सुरक्षा प्रहरी समिति बनाई जाए, ताकि अपराध पर रोक लगे। गांववासियों ने आश्वासन दिया कि वे साइबर क्राइम से जुड़े किसी भी व्यक्ति को पुलिस के हवाले करेंगे। मीटिंग में सरपंच कमरू खान, सरपंच रहमू, और नांगल टप्पा के सरपंच राजेंद्र जाटव भी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts