बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र के देवरथा मोड के पास गेहू की फसल काटने पैदल अपने खेतो की तरफ जाते समय लोडर ने टक्कर मार दिया जिससे 60 वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गयी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी रामदास यादव पुत्र चुनकाई यादव उम्र 60 वर्ष किसान पत्नी चुन्नी देवी के साथ गेहू की फसल काटने सुबह 8 बजे अपने खेतो की तरफ जा रहे थे तभी देवरथा मोड के पास बांदा की तरफ से आ रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया और पत्नी बाल बाल बच गयी गांव के लोगो ने आनन फानन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया मृतक के एक पुत्र तीन पुत्री है मृतक 6 बीघे का कास्त कार है खेतीबारी से जीवन यापन करते थे पुत्र शत्रुधन ने बताया कोतवाली प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जांच की जा रही है।















