कांवड़ यात्रा को लेकर 5 राज्यों के अफसरों ने की मीटिंग

कावड़ यात्रा।की तैयारियों को लेकर मेरठ कमिश्नरी सभागार में शनिवार को यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पांच राज्यों के अफसरों के साथ मीटिंग की। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक्शन प्लान पर मंथन किया।

भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान पर अफसरों का जोर रहा। बताया गया कि यूपी-उत्तराखंड में आठ ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, जहां दोनों राज्यों के अफसर तैनात रहेंगे। हेलीकॉप्टर और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से कराने पर है। मीटिंग में यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के अफसरों के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। भीड़ मैनेजमेंट पर फोकस रहा, ताकि कोई हादसा न हो। आपातकाल में तुरंत रिस्पांस टीम काम करेगी, इसकी व्यवस्था की दी गई है। हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने की व्यवस्था नहीं होती है तो वहां दोपहिया वाहनों पर मेडिकल टीम पहुंचेगी।

ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनेंगे

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी और उत्तराखंड के अफसरों के 8 ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों के अफसर इन कंट्रोल रूम में रहेंगे और मॉनिटरिंग करेंगे। सांप काटने की घटनाओं के चलते एंटी वैनम और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कांवड़ियों को केंद्र में रखकर व्यवस्था बना रही है। निर्देश दिया है कि जहां से भी कांवड़ियां चल रहे हैं, वहां स्थानीय पुलिस प्रशासन अपील करे कि सभी अपने पास आईडी जरूर रखें। इससे कोई आपातकाल हो तो परिजनों से संपर्क करने में मदद मिलेगी। हादसे रोकने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। वहीं, रूट डायवर्जन प्लान पर भी चर्चा की गई। ऊंचे डीजे लगाकर कांवड़ ले जाने पर रोक रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts