सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बांदा जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी तहसीलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जनसमस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। तहसील अतर्रा में जिलाधिकारी जे रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जनसुनवाई की और समस्याओं पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराई। समाधान दिवस में सभी तहसीलों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समन्वय से कार्य करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts