जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, जिला पूर्ति विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल निगम ग्रामीण, जिला प्रोबेशन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, सड़क तथा पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। यदि किसी शिकायत का समाधान संभव नहीं है तो उसके बारे में शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए और इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों का भी समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत को कंप्यूटर पर अपलोड करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लिया जाए, ताकि समस्या की सही जानकारी दर्ज हो सके और समाधान में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का निस्तारण किया जाए, उस संबंध में शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए कि वह समाधान से संतुष्ट है या नहीं, साथ ही मौके की फोटो भी उपलब्ध कराई जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शेष 52 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts