वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. खास बात यह है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए खुद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मैदान में हैं. उन्होंने सोमवर को X पर पोस्ट करते हुए लोगों से कमला हैरिस के पक्ष में वोट करने की अपील की है. इससे पहले 12 अक्टूबर को उन्होंने कमला हैरिस के समर्थन में एक चुनावी कैंपेन को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने ब्लैक लोगों से एक भावुक अपील की है.सोमवार को ओबामा ने X पर अपने पोस्ट में लिखा ‘कमला हैरिस के पास एक योजना है जो अश्वेत पुरुषों और उनके परिवारों को ऊपर उठाएगी. उन्होंने अश्वेत पुरुषों को धन संचय करने, वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने और लागत कम करने के साधन देने के कई तरीके हैं.इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर के उन्होंने अमेरिकी ब्लैक नागरिकों से कमला हैरिस के पक्ष में वोट करने की अपील की. अपने संबोधन में ओबमा ने कहा, ”कमला हैरिक की परविरश भी आपके जैसे ही है. वे आपके साथ ही कॉलेज में पढ़ी हैं और वे आपके अनुभवों के साथ सुख-दुख से भी वाकिफ हैं. ट्रंप ने केवल आपके और पूरे समुदाय के साथ उपेक्षा का भाव रखा है.
पूरे जोश से कमला हैरिस के लिए प्रचार कर रहे हैं ओबामा
ओबामा ने अपने संबोधन में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की उनके भाषणों की आलोचना भी की है. ओबामा ने कहा, “हमें अहंकार, अनाड़ीपन, शेखी बघारने और विभाजन के चार और साल नहीं चाहिए. अमेरिका नया पन्ना पलटने के लिए तैयार है. हम एक बेहतर कहानी के लिए तैयार हैं, जो हमें एक-दूसरे के खिलाफ जाने के बजाय साथ मिलकर काम करने में मदद करे. पेंसिल्वेनिया, हम राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए तैयार हैं.”
ट्रंप पर ओबमा ने खूब साधा निशाना
ओबामा ने ट्रंप को एक दुर्भावनापूर्ण, हास्यास्पद और अक्षम खतरे के रूप में चित्रित किया, साथ ही उन्होंने उन मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया, जो आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हैरिस को वोट देना चाहते हैं, जो कि मौजूदा प्रशासन का हिस्सा हैं. ओबामा ने कहा, “मैं आशावान और परिवर्तनकारी व्यक्ति हूं, इसलिए मैं समझता हूं कि लोग निराश महसूस कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि हम बेहतर कर सकते हैं. मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कोई यह क्यों सोचेगा कि डोनाल्ड ट्रंप चीजों को इस तरह से बदल देंगे जो आपके लिए अच्छा होगा.















