टीबी मरीजों को CMS हॉस्पिटल की सौगात, वितरित की पोषण पोटली

मुजफ्फरनगर में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत CMS मेल और फीमेल हॉस्पिटल की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। दोनों अस्पतालों की CMS और डॉक्टरों की टीम ने मिलकर कुल 47 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटलियां वितरित की गईं।

CMS मेल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने 27 मरीजों को गोद लिया, जबकि फीमेल हॉस्पिटल में CMS ने 2 और डॉक्टरों की टीम ने 18 मरीजों को गोद लिया। मरीजों को पौष्टिक आहार से भरपूर पोषण पोटलियां दी गईं और उन्हें इलाज पूरा करने, नियमित रूप से दवाएं लेने और पोषण का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान PFMS के माध्यम से प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को न केवल चिकित्सकीय, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक सहयोग देना रहा, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।

यह प्रयास ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts