छत्तीसगढ़ में अब भय का माहौल खत्म : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ के बस्तर से ही नहीं पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया किया जा चुका है. शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलियों से ज्यादा प्रभावित था, लेकिन आज यहां नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में अब भय का माहौल खत्म हो चुका है.गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद पहली बार बस्तर आया हूं. बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है. अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास न होने की वजह नक्सलवाद नहीं था, बल्कि नक्सलवाद की वजह से विकास नहीं हो रहा था. 19 मई 2026 की तिथि महत्वपूर्ण है. बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है. बस्तर के हर आदिवासी को एक गाय और एक भैंस देंगे. हम बस्तर संभाग में डेयरी का बड़ा नेटवर्क बनाने जा रहे हैं. जंगल के वनोपज के फायदे को आदिवासियों तक पहुंचाएंगे.

कांग्रेस पर हमला बोला

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सबके लिए आनंद का विषय है कि बस्तर नक्सलमुक्त हो गया है. कुछ तिथियां महत्वपूर्ण हैं. 13 दिसंबर 2023 जब भाजपा सरकार बनी. मैं ये बात निसंकिच होकर कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन में हमारा सहयोग नहीं किया. जब बीजेपी की सरकार बनी तो नक्सल के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है और आज रिजल्ट सभी के सामने है.

नक्सलमुक्त भारत बनाने में जवानों की अहम भूमिका

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही रणनीति और सरकार की योजनाओं पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे का पूरा श्रेय सुरक्षा बलों को जाता है. उन्होंने कहा कि जवानों ने अपने सर्वोच्च बलिदान देकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया है. उन्होंने दोहराया कि नक्सलमुक्त भारत बनाने में उनकी भूमिका सबसे अहम रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts