दिल्ली-NCR में अब नहीं मिलेगा पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल, पंपों पर लग रहे हाईटेक कैमरे

दिल्ली-NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार ने नई तकनीक का सहारा लिया है। सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन कर उनकी उम्र का तुरंत पता लगा लेंगे। यदि वाहन तय सीमा से पुराना पाया गया, तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है। परिवहन विभाग और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड इस नियम के तहत सख्त निगरानी रखेंगे। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा और गाड़ी को जब्त तक किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इससे न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि लोगों को पुराने वाहन हटाकर पर्यावरण के अनुकूल साधनों की ओर बढ़ावा भी मिलेगा। आने वाले दिनों में यह व्यवस्था पूरे एनसीआर में लागू कर दी जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और प्रदूषण कम करने में योगदान दें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts