देशभर में लगाकार तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसा ही एक प्रयोग मुंबई की सड़कों पर देखने को मिल सकता है. मुंबई कोस्टल रोड पर नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग अनुभव मिलेगा. यह पहली बार है जब किसी सड़क को म्यूजिकल सड़क बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, बीएमसी ने इस रोड को 6.21 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) की लागत से बनाया है.
भारत की पहली म्यूजिकल रोड का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया है. मुंबई कोस्टल रोड पर नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर विशेष रूप से लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग अनुभव मिलेगा. ऐसी सड़कें अभी जापान और दुबई जैसे देशों में हैं. भारत में मुंबई पहला ऐसा शहर है जहां म्युजिकल रोड बनाया गया है.















