दुनियाभर में तनाव को देखते हुए नॉर्थ कोरिया ने एक सीक्रेट बेस तैयार किया है. अमेरिकी थिंकटैंक का कहना है कि किम जोंग की सरकार ने इस बेस पर 9 परमाणु मिसाइल और उसके लॉन्चर रख रखे हैं, जहां से आपात स्थिति में दुश्मन देशों पर हमला किया जाएगा.इस बेस का नाम सिनपुंग-डांग है, जो चीन सीमा से 27 किमी दूर पर स्थित है.उत्तर कोरिया ने इस बेस को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास वर्तमान में 50 परमाणु हथियार है, जो दुनिया में तबाही मचा सकती है.
सिनपुंग-डांग बेस कहां पर स्थित है?
यह बेस नॉर्थ प्योंगयांग में एक द्वीप के पास स्थित है. यहां से चीन की दूरी जहां 27 किमी है. वहीं अमेरिका की दूरी 7 हजार किमी है. अमेरिका का दोस्त जापान और साउथ कोरिया यहां से 100 किमी से भी नजदीक है. सिनपुंग-डांग को चीन का सीक्रेट बेस कहा जाता है.
अमेरिकी थिंकटैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बेस काफी बड़ा है. यहां पर कम से कम 15 मिसाइल रखा जा सकता है. इस बेस के बारे में अब तक नॉर्थ कोरिया ने कुछ नहीं कहा है. यहां पर अंडर ग्राउंड सिस्टम तैयार किया गया है.
सीएनएन के मुताबिक 2004 में इस बेस के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी. 2014 में इसे चालू कर दिया गया था. तब से यहां पर उत्तर कोरिया के सैनिक एक्टिव हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बेस का क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर है.
यहीं पर नॉर्थ कोरिया ने बेस क्यों बनाया?
पहाड़ पर स्थित यह बेस चीन के करीब है. जानकारों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह ने इस बेस को बनाने में काफी सतर्कता बरती है. नॉर्थ कोरिया का मानना है कि जंग की स्थिति में भी अमेरिका इस बेस पर अटैक नहीं करेगा.
क्योंकि इस बेस पर अटैक का सीधा असर चीन पर होगा. ऐसी स्थिति में चीन भी अमेरिका के खिलाफ जंग में कूद सकता है, जो एक बड़े युद्ध में तब्दील हो जाएगा. नॉर्थ कोरिया ने इसी कारण से सिनपुंग-डांग में सीक्रेट बेस तैयार किया है.
शुरुआत में इस सीक्रेट बेस को नॉर्थ कोरिया ने पेड़ के टहनियों से ढंकवा दिया था, लेकिन अब इसे खोल दिया गया है.
नॉर्थ कोरिया का दुश्मन कौन-कौन है?
नॉर्थ कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन साउथ कोरिया है. इसके अलावा जापान और अमेरिका भी नॉर्थ कोरिया का दुश्मन है. जंग की स्थिति में नॉर्थ कोरिया को फिलीपींस से भी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है. क्योंकि एशिया द्वीप में अमेरिका के साथ-साथ साउथ कोरिया, फिलीपींस और जापान का मजबूत गठजोड़ है.
वहीं नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका तक हमला करने वाले हथियार तैयार कर लिए हैं. तानाशाह किम जोंग उन की बहन का कहना है कि नॉर्थ कोरिया अपना परमाणु हथियार कभी नहीं बर्बाद करेगा.















