महाराष्ट्र ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) पर तीखे प्रहार किए। अपने भाषण में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने का जिक्र करते हुए कहा कि “कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती।”उन्होंने MVA के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अब महिलाओं का अपमान करने पर उतर आए हैं। यह बयान शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के गठबंधन के संदर्भ में दिया गया, जिनकी कई मुद्दों पर बीजेपी से खटास है। पीएम मोदी का कहना है कि MVA नेताओं की राजनीति अब इस स्तर पर पहुंच गई है कि वे अपशब्दों का सहारा ले रहे हैं।पीएम मोदी के इस भाषण का उद्देश्य MVA पर सीधे प्रहार करना और उनकी सरकार की नीतियों का बचाव करना था। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य राष्ट्रहित में निर्णय लेना और देश की सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखना है।















