नीतीश कुमार का बिहार विधान परिषद से तो नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया. नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.अब दोनों नेता राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे. वहीं, इस्तीफे से ठीक पहले रविवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर सरगर्मी तेज रही.

दरअसल संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे. इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना था. बताया जाता है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बेहद खास है. असल में नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद वो उन गिने-चुने नेताओं की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है. वहीं, इस्तीफे से ठीक पहले जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी जैसे कद्दावर नेता मौजूद रहे. सीएम आवास में भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts