देसी रंग में रंगे निक…प्यार बरसाती प्रियंका

शादी के 6 साल बाद सामने आईं निकयंका के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें ,देसी गर्ल ‘प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ही प्रियंका अपने आलीशान बंगले को लेकर खबरों में थी जिसे उन्हें सीलन और फफूंद के कारण छोड़ना पड़ा। खैर। प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।प्रियंका और निक की शादी को 6 साल हो गए हैं। इन 6 सालों में निकयंका ने अपनी लाइफ के खूबसूरत लम्हों से फैंस को रूबरू करवाया। वहीं अब शादी के लंबे समय बाद कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।इतना ही नहीं कुछ तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया नजर आ रहा है। निक का देसी रंग में रंग जाना तो फैंस को बेहद ही पसंद आ रहा है।लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लू सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक कुर्ता-पायजामा में काफी जच रहे हैं। तस्वीरों में दोनों विधि-विधान से पूजा करते दिख रहे हैं। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है और हाथ में गेंदे के फूल के साथ अक्षत और 500 रुपए के नोट रखे हुए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts