भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। गांव काकड़ा में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। गांव में जगह जगह लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सांसद देर शाम गांव काकड़ा में चौधरी प्रेमसिंह के आवास पर पँहुचे जंहा पर उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ।गांव में प्रवेश करने पर नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक को ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर ढोल नगाड़ों बजाते हुए पूरे गांव में भृमण कराया गया। भृमण के दौरान जगह जगह लोगो ने सांसद को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। चौधरी प्रेमसिंह के आवास पर पँहुचने पर नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आप लोगो की मेहनत व दिए गए असीम प्यार की बदौलत ही उनकी जीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि वे आपसी मनमुटाव भुलाकर आपसी सोहाद्र बनाये ताकि कोर्ट कचहरी के चक्कर ना काटने पड़े। उन्होंने उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। मुफ्ती जुल्फिकार ने भी आपसी सोहाद्र बनाये रखने की अपील की। इस दौरान सुधीर पूर्व प्रधान सोरम, हरिदेव सिंह पूर्व प्रधान गढी बहादुरपुर, ओमपाल सिंह चैयरमेन, प्रेमसिंह, सुनील कुमार, अतहर खान, अमीर आजम खां, गुलजार खान, आदि सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।























































