तत्काल टिकट के लिए नई व्यवस्था लागू,

यात्रियों की सुविधा और टिकट वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सोनपुर रेल मंडल ने तत्काल टिकट के लिए ‘क्यू-मित्र’ नामक नई डिजिटल प्रणाली लागू की है।इस आधुनिक व्यवस्था को पारंपरिक कतार प्रणाली में व्याप्त अव्यवस्था, धांधली और विवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वतीचंद्र के अनुसार, ‘क्यू-मित्र’ एक कियोस्क आधारित स्वचालित प्रणाली है, जिसके माध्यम से यात्री स्वयं टोकन प्राप्त कर सकते हैं।इसमें आधार आधारित सत्यापन और फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे प्रत्येक यात्री की अलग पहचान सुनिश्चित होती है। जारी टोकन पर यात्री का फोटो, समय और आधार के अंतिम अंक अंकित रहते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।

नई व्यवस्था के तहत एसी श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए सुबह 10 बजे तथा नॉन-एसी श्रेणी के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। काउंटर खुलने से पहले ही यात्रियों का सत्यापन कर उन्हें क्रमवार टिकट उपलब्ध कराया जाता है।खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में कर्मचारियों की भूमिका बेहद सीमित कर दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts