औरैया : समाज सेवा की नई पहल निःशुल्क वस्त्र बैंक और रोटी बैंक की शुरुआत,

औरैया : अटल आश्रय गृह में, ‘विचित्र पहल सेवा समिति’ ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क वस्त्र बैंक की शुरुआत की। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता और ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के संस्थापक राजवर्धन शुक्ला भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने समिति की समाज सेवा की सराहना करते हुए कहा, “समिति न केवल पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान दे रही है, बल्कि जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में भी मदद कर रही है। सर्दियों में जरूरतमंदों को वस्त्र और कंबल देना एक सराहनीय पहल है।”

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति लगातार आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा लड़कियों के विवाह में मदद के साथ-साथ अन्य जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने बुजुर्गों को कंबल भेंट किए और नागरिकों से अपील की कि वे अपने अनुपयोगी वस्त्र निःशुल्क वस्त्र बैंक में दान करें।

विशिष्ट अतिथि राजवर्धन शुक्ला ने अटल आश्रय गृह में रोटी बैंक की तर्ज पर निःशुल्क भोजन वितरण की शुरुआत करने की घोषणा की, जो आज शाम 6 बजे से शुरू होगा। यह पहल खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के लिए राहत का कारण बनेगी। समाजसेवी रानू पोरवाल ने इस मुहिम में सहभागी बनने के इच्छुक दानवीरों का स्वागत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts